उप्र में चिचिलाती धूप, तापमान में वृद्धि

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य जिलों में शनिवार को तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किये जाने का अनुमान है, जिससे उमस में भी वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, कानपुर का 28.3 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री और झांसी का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493