गौड़, ललिता ने एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता

वुहान (चीन), 6 जून (आईएएनएस)। भारत के डिस्कस थ्रो खिलाड़ी विकास गौड़ा और महिला स्टेपलचेजर ललिता बाबर ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शनिवार को स्वर्ण पदक जीता।

गौड़ और ललिता के अलावा पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस में जी. लक्ष्मणनन ने रजत पदक हासिल किया।

राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन गौड़ा (31) ने एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना लगातार दूसरा स्वर्ण जीतने के लिए 62.03 मीटर डिस्कस फेंका।

ललिता ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज रेस 9 मिनट 34.14 सकेंड में पूरी की। यह इस प्रतियोगिता के लिए नया रिकार्ड है।

लक्ष्मणनन ने 10 हजार मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 29 मिनट 42.81 सेकेंड में यह रेस पूरी की। बहरीन के अलहासन अलअब्बासी को स्वर्ण और उजबेकिस्तान के आंद्रेई पेत्रोव को कांस्य पदक मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493