राहुल घर खरीदारों से मिले, रियल स्टेट विधेयक पर चर्चा की

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां शनिवार को घर खरीदारों से मुलाकात की और रियल स्टेट नियमन प्राधिकार विधेयक (आरईआरए) के बारे में चिंताओं पर चर्चा की।

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां शनिवार को घर खरीदारों से मुलाकात की और रियल स्टेट नियमन प्राधिकार विधेयक (आरईआरए) के बारे में चिंताओं पर चर्चा की।

गांधी ने मध्यवर्गीय खरीदारों की समस्याओं को किसानों की समस्याओं की तरह बताया, और कहा कि इस विधेयक से घर खरीदार उसी तरह पीड़ित होंगे, जिस तरह भूमि अध्यादेश के संसद में पारित हो जाने के बाद किसान प्रभावित होंगे।

गांधी ने घर खरीदारों से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, “यह मुद्दा ठीक उसी तरह है, जिस तरह का मुद्दा मैं भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर उठा रहे हैं। यह समाज का एक अलग वर्ग है।”

राहुल ने कहा, “उनसे खास वादे किए गए हैं और यह उन्हें नहीं मिला है। और नागरिक के रूप में यदि उनसे खास चीजों के वादे किए गए हैं तो उनके वे खास अधिकार हैं। हमने विधेयक के बारे में भी बात की।”

कोलकाता के और आसपास के लगभग 2,500 घर खरीदारों की ओर से अभय उपाध्याय ने कहा कि गांधी ने घर खरीदारों को ध्यान से सुना और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया।

उपाध्याय ने कहा, “हमने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि कांग्रेस नेतृत्व को यह समझने के लिए कि हम कहां खड़े हैं, इन स्थलों का दौरा करना चाहिए। उन्होंने हमें आश्वस्त किया कि बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी इन स्थलों का दौरा करेंगे।”

उपाध्याय ने कहा, “चूंकि कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण इसमें शामिल है, लिहाजा हम चाहते हैं कि यह मुद्दा राज्य विधानसभा में उठे, जिसके लिए वह राजी हो गए।”

घर खरीदारों ने आरईआरए से संबंधित प्रवर समिति में कांग्रेस के प्रतिनिधि के साथ एक मुलाकात की भी मांग की।

उपाध्याय ने कहा, “हमने उनसे कहा कि आरईआरए से संबंधित प्रवर समिति में पार्टी के सदस्य से हमारी मुलाकात कराएं। वह सहमत हो गए और हम आठ जून को समिति के सदस्य से मिलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493