दिल्ली में निकली धूप

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आसमान साफ और मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार जताए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान साफ रहेगा और दिनभर गर्म हवाएं चलीं।

इधर, रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 40 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493