चीन : जहाज हादसे में मृतकों की संख्या 431 हुई

बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। चीन के यांग्त्जे नदी में एक जून को डूबे एक जहाज में 431 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रपट में कहा कि बचाव अधिकारियों के मुताबिक, अब तक केवल 14 लोगों को बचाया जा सका है। 11 अन्य लोग अभी भी लापता हैं।

उल्लेखनीय है कि 2,200 टन वजनी ईस्टर्न स्टार जहाज 450 से अधिक लोगों को लेकर 11 दिनी यात्रा पर निकला था। यह एक जून को चीन की सबसे लंबी नदी यांग्त्जे में जियनली के करीब एक चक्रवात की चपेट में आने से डूब गया।

इस हादसे में मारे गए लोगों के लिए रविवार को एक शोक सभा रखी गई।

चीन की परंपरा के अनुसार, किसी के निधन के बाद सातवें दिन उसके लिए शोक मनाते हैं।

76.5 मीटर लंबा यह जहाज करीब 20 सालों से सेवा दे रहा था और 534 लोगों को लेकर चलने की क्षमता रखता था।

वर्ष 2014 में इसकी वार्षिक जांच-परख हुई थी और इसे 25 अप्रैल, 2016 तक सेवा देने लायक करार दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493