उप्र : जवानों का शव घर पहुंचा, आज अंतिम संस्कार

लखनऊ, 7 जून (आईएएनएस)। मणिपुर में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के दोनों जवानों के शव रविवार को उनके गांव लाए गए, जहां रविवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच, प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय मंत्री और सेना के अधिकारियों ने दोनों शहीद सैनिकों को श्रद्घांजलि दी।

लखनऊ, 7 जून (आईएएनएस)। मणिपुर में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के दोनों जवानों के शव रविवार को उनके गांव लाए गए, जहां रविवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच, प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय मंत्री और सेना के अधिकारियों ने दोनों शहीद सैनिकों को श्रद्घांजलि दी।

फैजाबाद के राम प्रसाद यादव का शव शनिवार देर रात लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचा था जबकि ग्रेटर नोएडा के जगवीर सिंह का शव आज तड़के उनके गांव पहुंचा है।

अमौसी हवाई अड्डे पर कल देर रात वायु सेना के विशेष विमान से पहुंचे शहीद राम प्रसाद यादव के पार्थिव शरीर को स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने श्रद्घांजलि दी। इस दौरान हवाई अड्डे पर जिलाधिकारी राजशेखर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

रात में ही शहीद राम प्रसाद यादव का शव छावनी स्थित शहीद स्मृतिका लाया गया, जहां राज्यपाल राम नाईक व मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेटिनेंट जनरल राजन बख्शी ने श्रद्घांजलि दी।

इसके बाद शहीद राम प्रसाद यादव के पार्थिव शव को उनके गृह जिले फैजाबाद के लिए भेज दिया गया। वहां सैन्य सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार होगा।

उधर, ग्रेटर नोएडा के शहीद जगवीर सिंह का पार्थिव शव आज रबुपुरा के उनके मुराद गड़ी गांव पहुंचा। वहां केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने शहीद को श्रद्घांजलि दी।

गौरतलब है कि बुधवार को मणिपुर में उग्रवादियों के एक हमले में कई सैनिक शहीद हो गए थे। इनमें से दो जवान उप्र के रहने वाले थे। सैनिक रामप्रसाद यादव फैजाबाद के और जगवीर सिंह नोएडा के निवासी थे।

दोनों शहीद जवानों के परिवारों को उप्र सरकार ने 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों को एक दिन पहले ही निर्देश जारी कर चुके हैं कि वे शहीद हुए जवानों के परिवारों को यह मदद राशि उपलब्ध करा दें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493