रियल के साथ बना रहूंगा : बेल

मेड्रिड, 7 जून (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के विंगर गारेथ बेल ने टीम छोड़ने की अटकलों को नकार किया है। बेल ने कहा है कि वह अगले साल भी क्लब के साथ बने रहेंगे।

25 साल के बेल 2013 में 10 करोड़ यूरो के रिकार्ड करार के तहत रियल के साथ जुड़े थे। उसी साल रियल ने चैम्पियंस लीग खिताब जीता था।

बेल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए क्लब को खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन इस सत्र में हालांकि उनका प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा और इसे लेकर उनकी आलोचना होती रही।

ऐसी खबर आ रही थी कि वेल्स निवासी बेल अब रियल में नहीं रहेंगे और सम्भवत: फिर से मैनचेस्टर युनाइटेड का रुख करेंगे लेकिन बेल ने इन अटकलों को नकार दिया है।

बेल ने कहा, “मैं रियल मेड्रिड का खिलाड़ी हूं और यहां मुझे अच्छा लग रहा है। मैं इस क्लब के साथ बने रहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493