ब्लाटर के साथ सम्बंध की खबरों से आहत हैं शायक

लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। रूसी सुपरमॉडल इरिना शायक ने इन खबरों का खंडन कर दिया है कि उनका अपने पद से इस्तीफा दे चुके फीफा प्रमुख सैप ब्लाटर के साथ प्रेम सम्बंध रहा है। शायक ने कहा है कि वह इन खबरों से दुखी और आहत हैं।

पुर्तगाल के फुटबाल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पूर्व प्रेमिका शायक को लेकर स्पेनिश मीडिया ने खबर दी है कि उनका ब्लाटर के साथ सम्बंध रहा है। शायक और रोनाल्डो का सम्बंध इस साल की शुरुआत में खत्म हो गया था।

स्पेनिश समाचार पत्र अल मुंडो की खबर के मुताबिक 79 साल के ब्लाटर और शायक के साथ सम्बंध रहे हैं। ब्लाटर का इससे पहले 50 साल की आकर्षक महिला लिंडा बारेस और टेनिस स्टार इलोना बुगुस्का के साथ प्रेम सम्बंध रहे हैं।

शायक के न्यूयार्क स्थित प्रवक्ता ने इस संबंध में सफाई देते हुए कहा, “शायक और ब्लाटर के बीच प्रेम सम्बंध की खबर निराधार है। यह उनकी छवि खराब करने का प्रयास है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।”

शायक का अभी हॉलीवुड स्टार ब्रेडले कूपर के साथ प्रेम सम्बंध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493