बर्मिघम, 7 जून (आईएएनएस)। डबल ओलंपिक चैम्पियन ब्रिटेन के मो फराह ने बर्मिघम डायमंड लीग एथलेटिक चैम्पियनशिप शुरू होने के ठीक एक घंटे पहले प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फराह ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, “यह सप्ताह काफी व्यस्त और थकाने वाला रहा।”
फराह के अनुसार, “पिछले कुछ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बाद मैं डायमंड लीग की तैयारियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सका और मानसिक तथा शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर रहूा हूं।”
फराह के मुताबिक वह अगस्त में बीजिंग में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारियों पर भी और समय देना चाहते हैं।
लंदन ओलंपिक (2012) में 5,000 और 10,000 मीटर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले फराह ने साथ ही कहा कि हाल में उनके कोच गालेन रुप से संबंधित एक डोपिंग विवाद के कारण भी उनके डायमंड लीग की तैयारियों पर असर पड़ा।
dharmpath.com dharmpath