मप्र में भाजपा विधायक की कार ने बुजुर्ग को रौंदा

सागर, 7 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शैलेंद्र जैन की कार ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। विधायक हादसे के समय स्वयं के कार मंे न होने का दावा कर रहे है, जबकि प्रत्यक्षदर्शी विधायक की मौजूदगी बता रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि शनिवार की रात को सानौधा थाना क्षेत्र में सड़क पर जा रहे रम्मू अहिरवार को विधायक जैन की कार ने टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल सड़क पर तड़पता रहा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जिस समय यह हादसा हुआ उस समय विधायक कार में मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि वाहन को जब्त कर चालक राजेंद्र श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतुलकर ने कार विधायक जैन की होने की पुष्टि की है।

वहीं विधायक जैन ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान सफाई देते हुए कहा कि वे कार में नहीं थे, जब चालक ने उन्हें हादसे की जानकारी दी तो उन्होंने उसे तुरंत थाने भेजा। वे तो शनिवार को दमोह में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493