मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ (डीडीडी) फिल्म में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने प्लूटो मेहरा नामक कुत्ते के संवाद बोले हैं। आमिर कहते हैं कि वह इस फिल्म को देखने के बाद अब तुर्की घूमना चाहते हैं।
आमिर ने दूसरी बार ‘दिल धड़कने दो’ देखने के बाद इसके बारे में ट्विटर पर खूब बातें की।
आमिर ने रविवार को एक ट्वीट में लिखा, “पिछली रात एक बार फिर ‘डीडीडी’ देखी। दूसरी बार और ज्यादा अच्छी लगी। ऐसी आनंददायक फिल्म बनाने के लिए जोया, रीमा और पूरी टीम को शुक्रिया। फिल्म में तुर्की बहुत खूबसूरत दिख रहा है। मेरी अब तुर्की घूमने की और इच्छा है।”
फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, शेफाली शाह व प्रियंका चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई।
dharmpath.com dharmpath