बिहार में ट्रक से कुचलकर 4 महिलाओं की मौत

जमुई, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर चार महिलाओं की मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक दोनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई के सदर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर पिरहिंडा मुसहरी गांव के पास कई महिलाएं गर्मी के कारण घर के बाहर सड़क के किनारे बैठी थीं। इसी दौरान शेखपुरा की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के किनारे बैठी चार महिलाओं को कुचल दिया। चालक इसके बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। चारों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सिकंदरा के थाना प्रभारी संजय यादव ने सोमवार को बताया कि मृतकों में केशरी देवी (28), आशा देवी (26), रीता देवी (24) और अनिता देवी (25) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई के सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493