स्पोर्टिग गिजोन को ला लीगा में मिली जगह

मेड्रिड, 8 जून (आईएएनएस)। स्पेनिश लीगा अदेलांते (सेकेंड डिवीजन) के नाटकीय अंतिम दौर के बाद स्पोर्टिग गिजोन को ला लीगा में स्थान मिल गया।

अंतिम दो मिनटों में गिजोन का ला लीगा में प्रोमोट होना तय हुआ। स्पोर्टिग ने रविवार को रियल बेतिस को 3-0 से हराया। बेतिस पहले ही ला लीगा में जगह बना चुका है।

स्पोर्टिग को ला लीगा में जगह बनाने के लिए लुगो के खिलाफ गिरानो की हार चाहिए थी लेकिन गिरानो और लुगो का मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा।

गिजोन 2012 में ला लीगा में खेला था। अब अंतिम प्रोमोशनल स्थान के लिए गिरोना का सामना सेमीफाइनल में रियल जारागोजा से होगा। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल में वालाडोलिड का सामना लास पाल्मास से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493