फ्रेंच ओपन जीत के साथ सेरेना शीर्ष पर मजबूत हुईं

मेड्रिड, 8 जून (आईएएनएस)। फ्रेंच ओपन में खिताबी जीत के साथ अमेरिकी महिला टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजा रैंकिंग में सर्वोच्च मुकाम पर अपनी स्थिति और मजबूत की है।

सेरेना ने रविवार को सर्बिया के लूसी साफारोवा को हराते हुए तीसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता। यह उनके करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम है।

सेरेना 11291 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा 6870 अंकों के साथ दूसरे और रोमानिया की सिमोना हालेप 6130 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

डब्ल्यूटीए वरीयता सूची (शीर्ष-10 खिलाड़ी) :-

1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका) : 11291 अंक

2. पेट्रा क्वितोवा (चेक गणराज्य) : 6870 अंक

3. सिमोना हालेप (रोमानिया) : 6130 अंक

4. मारिया शारापोवा (रूस) : 5950 अंक

5. कैरोलीन वोज्नियाकी (डेनमार्क) : 5000 अंक

6. एना इवानोविक (सर्बिया) : 4350 अंक

7. लूसी साफारोवा (सर्बिया) : 4055 अंक

8. एकातेरिना माकारोवा (रूस) : 3620 अंक

9. कार्ला सुआरेज (स्पेन) : 3345 अंक

10. एंगलिक केरबर (जर्मनी) : 3120 अंक

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493