पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा रसूलपुर गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा के पिता की चाय की दुकान गांव में ही है। उसका पिता चार दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने चला गया था। इस कारण दुकान छात्रा चला रही थी। इसी दौरान उसकी दुकान पर दो युवक आए और अपहरण कर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वे दोनों छात्रा को अगले दिन गांव के पास छोड़कर भाग गए।
पीड़िता का कहना है इस मामले की रिपोर्ट लिखाने जब वह परिजनों के साथ थाने पहुंची तो पुसिल वालों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दो दिन तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उसने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इमरान अहमद ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath