विक्टोरिया एचएंडएम के साथ करना चाहती हैं करार

लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। संगीत बैंड ‘स्पाइस गर्ल्स’ की पूर्व सदस्य एवं फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम ने कहा कि वह अपने डिजाइनर परिधानों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाना चाहती हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह नामी स्ट्रीट ब्रांड एचएंडएम क साथ करार करने की इच्छुक हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, विक्टोरिया एचएंडएम के लिए परिधान डिजाइन करना चाहती हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य उन ग्राहकों तक पहुंच बनाना है, जो डिजाइनर पोशाक पहनना तो चाहते हैं, लेकिन उसके लिए भारी कीमत नहीं चुकाना चाहते।

विक्टोरिया ने न्यूयार्क की पत्रिका ‘द कट’ को बताया, “मैं परिधान की कीमतों पर काम करना चाहती हूं और ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाना चाहती हूं। मैं उन लोगों के लिए पोशाक डिजाइन करना चाहती हूं, जो डिजाइनर पोशाकों पर रुपये खर्च नहीं करना चाहते। मैं एचएंडएम के साथ करार करना चाहती हूं और ग्राहकों तक पहुंच बनाना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493