कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बैठक

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हुई। यह पिछले साल लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद ऐसी पहली बैठक है।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘जन-विरोधी’ नीतियों एवं ‘आर्थिक कुप्रबंधन’ के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण और वस्तु एवं सेवा कर से संबंधित विवादास्पद विधेयकों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा सामाजिक क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन में ‘कटौती’ पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संबोधित करेंगे। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद भी इसमें शिरकत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493