डॉ. प्रियव्रत शुक्ल छत्रसाल विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हाल ही में स्थापित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के तौर पर प्रोफेसर डॉ. प्रियव्रत शुक्ल को नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल राम नरेश यादव ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. शुक्ल को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया। कुलपति के रूप में डॉ.शुक्ल का कार्यकाल चार साल का होगा।

नियुक्ति के संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति सोमवार को जारी की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493