पंजाबी गायक धर्मप्रीत ने खुदकुशी की

चंडीगढ़, 9 जून (आईएएनएस)। अपने दर्द भरे गानों के लिए मशहूर पंजाबी गायक धर्मप्रीत ने बठिंडा शहर स्थित अपने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

धर्मप्रीत के परिवार ने मंगलवार को बताया कि वह करियर सही न चलने की वजह से काफी समय से अवसाद में थे और इसे लेकर परेशान थे।

उनके परिवार ने कहा कि धर्मप्रीत (38) का अंतिम संस्कार मंगलवार को बठिंडा में होगा।

धर्मप्रीत के एक दोस्त ने बताया, “वह पिछले कुछ दिनों से अपनी मां से कह रहे थे कि यह पंखा उनकी जान लेगा।”

धर्मप्रीत आत्महत्या करने से कुछ घंटों पहले ही अमृतसर में एक शो में प्रस्तुति देकर घर लौटे थे।

उनकी पिछली एलबम ‘इमोशन्स ऑफ हार्ट’ 2010 में रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493