बिहार : युवती ने शराबी युवक की बारात लौटाई

आरा, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले में ऐन मौके पर एक युवती ने शादी करने से इंकार कर सबको चौंका दिया। वह शराबी युवक से विवाह नहीं करना चाहती थी।

हसनबाजार थाना क्षेत्र के कातर गांव निवासी रिंकू ने शादी से इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि भावी दूल्हा शराबी था। उसके इस फैसले में घर की अन्य महिलाओं ने भी उसका साथ दिया। इसके चलते बारात को लौटना पड़ा।

भोजपुर जिला के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव निवासी चंदन की शादी रिंकू से होनी थी। रविवार शाम बारात गाजे-बाजे के साथ दुल्हन के दरवाजे पहुंची। शुरुआती रस्म-रिवाज पूरे विधि विधान से हुए, लेकिन सिंदूर दान के वक्त भावी दूल्हे को लड़खड़ता देख युवती पीछे हट गई।

युवती के कानों तक उड़ते-उड़ते यह बात पहुंची कि होने वाला पति शराबी है। इस पर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसे बहुत मनाया गया, लेकिन वह नहीं मानी, जिसके बाद बारात को लौटना पड़ा।

रिंकू के भाई मनु ने अपनी बहन के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि वह शुरू से शराब पीने वालों को नापसंद करती है, तो शराबी पति के साथ कैसे रहती?

इधर, पूर्व मुखिया विजय यादव ने कहा कि रिंकू की हिम्मत से दूसरी लड़कियों को सीख एवं युवकों को सबक लेना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493