पिट, जोली खरीदेंगे आइलैंड

लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड के अभिनेता दंपति ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ग्रीस में आइलैंड खरीदने वाले हैं। गैआ नाम के इस आइलैंड की कीमत 47 लाख डॉलर है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एक सूत्र ने पत्रिका ‘ओके’ को बताया, “एंजेलिना को यह आइलैंड भा गया। अब पिट और जोली फोटोग्राफरों के डर से दूर खुली जगह में खेल और दौड़ भाग सकेंगे।”

पिट और जोली छह बच्चों मैडोक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह, नॉक्स और विविएन के माता-पिता हैं। कहा जा रहा है कि दंपति को 43 एकड़ भूभाग वाले आइलैंड में भवन निर्माण की मंजूर मिल गई है।

यह खबर पिट और जोली को पेरिस की यात्रा के लिए विमान के इकनॉमी क्लास में सवार होते देखे जाने के बाद मीडिया में आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493