कपिल मिश्रा होंगे दिल्ली के नए कानून मंत्री

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) विधायक कपिल मिश्रा दिल्ली के नए कानून मंत्री होंगे। पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस को यह जानकारी दी।

मिश्रा फिलहाल दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और करावल नगर से विधायक हैं। वह जितेंद्र सिंह तोमर का स्थान लेंगे, जिन्हें फर्जी डिग्री मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार देर रात उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

उप मुख्यममंत्री मनीष सिसोदिया उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर दिल्ली के कानून मंत्री के लिए मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493