नोएडा में गैस पाइपलाइन से रिसाव के बाद लगी आग

नोएडा, 10 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में बुधवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के बाद भयंकर आग लग गई। हादसा सेक्टर 63 स्थित हल्दीराम के करीब हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि आग में कुछ संपत्ति जलकर खाक हो गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गैस रिसाव का समय रहते पता चल गया था, लेकिन उच्च तापमान की वजह से गैस ने आग लाग पकड़ ली।

दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं, जिन्हें आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे। पाइपलाइन में गैस का अत्यधिक दबाव होने के चलते अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

अधिकारियों ने कहा कि तेज हवाओं की वजह से आग और भड़क गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493