असम में एनडीएफबी का विद्रोही मार गिराया गया

गुवाहाटी, 10 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बुधवार को बोडो विद्रोही संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के एक सदस्य को मार गिराया। मारे गए विद्रोही ने म्यांमार में प्रशिक्षण लिया था। अधिकारियों ने बताया कि विद्रोही को असम के कोकराझार जिले में एक आतंकवाद रोधी अभियान में मार गिराया गया है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टीनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने कहा कि एनडीएफबी के मारे गए काडर की पहचान प्रजीत ब्रह्मा उर्फ बी. लाओदार के रूप में हुई है।

लेफ्टीनेंट कर्नल न्यूटन ने कहा, “वह संगठन का म्यांमार में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला काडर था। वह संगठन के नवनियुक्त प्रमुख नेता (कमांडर-इन-चीफ) बी. रंगजाबजा का करीबी था।”

सुरक्षा बलों ने मंगलवार की रात कोकराझार जिले के पर्वतझोरा इलाके में विद्रोहियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और विद्रोही समूह के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। हालांकि बाकी के विद्रोही भागने में कामयाब रहे।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मारे गए विद्रोही के पास से एक पिस्तौल, दो हथगोले और कुछ गोलाबारूद बरामद किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493