फातुल्लाह, 11 जून (आईएएनएस)। भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्टमैच के दूसरे दिन गुरुवार का खेल बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका है।
सुबह से हो रही जोरदार बारिश के कारण पिच को ढक दिया गया है। आसमान में घने बादलों का डेरा है। अब तक मैच शुरू होने को लेकर कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की जा सकी हैं।
भारत ने बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 239 रन बना लिए हैं।
पहले दिन भी बारिश का आना-जाना लगा रहा, जिसके कारण सिर्फ 56 ओवरों का खेल संभव हो सका था।
दिन के आखिरी पहर में खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया था। उस समय शिखर धवन (नाबाद 150) और मुरली विजय (नाबाद 89) विकेट पर थे।
dharmpath.com dharmpath