नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “पूरे दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर में गर्मी होगी।”
शहर में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 53 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath