तोमर की जमानत अर्जी पर सुनवाई 16 जून तक टली

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने कथित फर्जी डिग्री मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार को 16 जून तक के लिए टाल दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव जैन ने मामले के जांच अधिकारी के दिल्ली से बाहर होने और मामले की प्रगति रिपोर्ट तथा संबंधित दस्तावेज अदालत में उपलब्ध न होने के कारण जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी। जांच अधिकारी फिलहाल तोमर के साथ हैं, जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए दिल्ली से बाहर ले गई है।

अदालत ने जांच अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से अपने समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है।

एक दंडाधिकारी ने मंगलवार को फर्जी डिग्री मामले में तोमर की गिरफ्तारी के बाद उन्हें चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। अदालत ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी।

दिल्ली पुलिस ने तोमर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था और उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी एवं साजिश का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने अदालत में यह भी कहा कि मामले की जांच शुरुआती चरण में है और तोमर की कानून डिग्री से संबंधित दस्तावेज ‘फर्जी’ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493