जम्मू, 11 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा के पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की।
उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह 9.15 बजे से छोटे तथा स्वचालित हथियारों से रूक-रूक कर गोलीबारी शुरू की। हमारे सैनिकों ने भी समान क्षमता के हथियारों से जवाब दिया।”
अधिकारी ने बताया, “किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath