जम्मू, 12 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। जवाब में भारत की ओर से भी कार्रवाई की गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने जम्मू में शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने गुरुवार रात करीब 12 बजे अखनूर सेक्टर के परगवाल इलाके में बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।”
उन्होंने बताया, “गोलीबारी करीब आधे घंटे तक चली और बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की। हमारी ओर से किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath