नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम गर्म है। न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ कम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “कुछ इलाकों में आंधी आ सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 55 फीसदी आद्र्रता थी।
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath