महिला विश्व कप मुकाबले में चीन ने नीदरलैंड्स को 1-0 से हराया

एडमंडन (कनाडा), 12 जून (आईएएनएस)। वांग लिसी द्वारा अंतिम मिनट में किए गए गोल की मदद से चीन ने महिला विश्व कप मुकाबले में नीदरलैंड्स को 1-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 24 साल की मिडफील्डर लिसी ने साथी खिलाड़ी तान रुयिन के पास पर बेहतरीन गोल किया। यह गोल 90वें मिनट में हुआ।

हॉलैंड की गोलकीपर वान वीनीनडाल ने हालांकि उससे पहले कई मौकों पर चीन के हमलों को बेकार किया।

इस मैच में पहले हाफ में चीन का दबदबा रहा। उसने 69 प्रतिशत समय तक गेंद अपने पास रखा।

अपने पहले मैच में कनाडा के हाथों 0-1 की हार झेलने वाली चीनी टीम सोमवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493