मोदी ने रूस दिवस की शुभकानाएं दी

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी।

मोदी ने शुभकामना संदेश में कहा, “भारत और रूस के संबंध विशिष्ट तथा समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं, और यह दोनों देशों की जनता के बीच की प्रगाढ़ मित्रता से स्पष्ट होता है।”

उन्होंने कहा, “यह मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारे देशों के बीच विशिष्ट तथा विशेषाधिकार युक्त रणनीतिक साझेदारी आने वाले समय में और प्रासंगिक होगी।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं एकबार फिर रूस दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।”

रूस ने 12 जून को खुद के सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की थी। रूस दिवस 1992 से मनाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493