‘ड्रीम गर्ल’ हेमा बनीं नानी

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी नानी बनकर फूले नहीं समा रही हैं। उनकी छोटी बेटी आहना देओल वोहरा ने बेटे को जन्म दिया है।

बच्चे का जन्म गुरुवार दोपहर हुआ।

हेमा(66) ने यह खुशखबरी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा की और अपनी खुशी का इजहार किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हां, आहना ने बेटे को जन्म दिया है और हम सब बेहद रोमांचित हैं। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।”

पारंगत ओडिसी नृत्यांगना आहना की गोद भराई मार्च में हुई थी, जिसमें तमाम सिनेहस्तियों ने शिरकत की थी।

मौसी बनीं ऐशा देओल ने भी यह खुशखबरी सबके साथ बांटी।

उन्होंने लिखा, “आप सभी का शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। हां, आहना ने कल (11 जून) दोपहर बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों एकदम स्वस्थ हैं।”

आहना दो फरवरी, 2014 को दिल्ली निवासी कारोबारी वैभव वोहरा के साथ परिणय सूत्र में बंधी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493