तीन साल की उम्र से मेकअप कर रहीं केंडल

लॉस एंजेलिस, 12 जून (आईएएनएस)। मॉडल केंडल जेनर का कहना है कि वह छोटी उम्र से ही सुंदर दिखना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने तीन और चार साल की उम्र से ही मेकअप उत्पादों के साथ प्रयोग करने शुरू कर दिए थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ ने केंडल के हवाले से कहा, “मेरे पास मेरे बचपन के वीडियो हैं। उस वक्त मैं तीन या चार साल की थी। इस वीडियो में मैं एक छोटे बैग के साथ चलते हुए कह रही हूं कि मैंने अपना मेकअप कर लिया। इसके बाद मैं थोड़ा और मेकअप करती हूं। इस वीडियो को मेरी मां ने शूट किया था।”

केंडल (19) ने कहा कि उनकी बहनें कोल और कॉटर्नी ने तो मेकअप स्कूल से सीखा है, इसलिए मैं हमेशा ही उनके सौंदर्य पद्धतियों से प्रभावित रहती हूं। वे बताती हैं कि प्राकृतिक लुक सबसे अच्छा रहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493