प्रियंका साहसी अभिनेत्री : राहुल बोस

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली बार फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में काम करने वाले अभिनेता राहुल बोस का कहना है कि वह एक साहसी एवं मेहनती अभिनेत्री हैं।

जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ पांच जून को रिलीज हुई। इसमें राहुल, प्रियंका के पति की भूमिका में हैं।

राहुल ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए प्रियंका से अधिक मेहनती अभिनेत्री का नाम बताना मुश्किल होगा। वह न केवल पूरी तरह से तैयार होती हैं, बल्कि स्वाभाविक, साहसी और अंतज्र्ञानी भी हैं। फिल्म के सेट पर वही टीम की असली खिलाड़ी हैं।”

‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह भी हैं।

वहीं, जोया के साथ काम करने के बारे में राहुल ने कहा, “जोया को मालूम है कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन वह इसे कैसे पाएं, उनमें इसके साथ प्रयोग करने की इच्छा है। वह कलाकार को मनचाही छूट देंगी, लेकिन दृश्य के उद्देश्य और आशय से समझौता नहीं करेंगी। उन्हें अच्छी तरह पता है कि कौन-सा किरदार क्या है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493