पंजाब में सड़क दुर्घटना, 14 की मौत

चंडीगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले में शुक्रवार को एक निजी बस पेड़ से टकरा गई जिससे इसमें सवार 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

बस में कुल 56 लोग सवार थे, जो फगवाड़ा-बंगा सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकांश घायलों को चंडीगढ़ से 120 किलोमीटर दूर फगवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना वाहन से चालक के नियंत्रण खो जाने के कारण हुई लगती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493