उप्र : महज 4 रुपये के लिए 2 की हत्या

पुलिस ने जब घर में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को खदेड़ लिया और आग में घिरे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल अभी तनाव की स्थिति गांव में बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, घूरपुर के गयासुदीनपुर गांव में वशिष्ठ नारायण की आटा चक्की है। बताया जाता है कि गांव का रहने वाला दलित रजत चक्की पर गेहूं पिसाने के लिए गया था। उसके पास 4 रुपये कम थे तो आटा चक्की के लोगों ने उसको आटा देने से मना कर दिया। इसके बाद रजत घर से 20 रुपये लेकर आया और आटा चक्की कर्मचारी के मुंह पर फेंक दिया।

बताया जाता है कि इस पर चक्की में मौजूद लोगों ने उस पर धारदार हथियार से वारकर कर दिया। घायल रजत घर पहुंचा और घटना के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके बाद काफी लोग आटा चक्की पहुंच गए। उधर, आटा चक्की मालिक व उसके लोगों भी लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी।

इस पर आटा चक्की मालिक ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के बाद ग्रामीण भड़के उठे और आरोपी के घर को घेर लिया और आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने आग की लपटों में घिरे आरोपी के परिवार वालों को बचाने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लोगों को वहां से खदेड़ लिया और आग में घिरे लोगों को बाहर निकला। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी भी पहुंच गई।

अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493