लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। रैपर वाईजी पर रिकॉर्डिग स्टूडियो के बाहर हमला हुआ। उन्हें कूल्हे में तीन गोलियां लगी थीं, लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, हादसा स्टूडियो सिटी में गुरुवार आधी रात के बाद करीब 1.45 बजे हुआ था।
वाईजी गोलियां लगने के बाद किसी तरह अपनी कार में वहां से बच भागने में सफल रहे और उनके किसी सहयोगी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को घटनास्थल पर खाली कारतूस और खून के धब्बे मिले थे। पुलिस वाईजी से पूछताछ करने अस्पताल पहुंची, लेकिन उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया।
रैपर वाईजी के प्रतिनिधि का कहना है कि उनकी जान खतरे से बाहर है और वह ठीक हो रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath