नोएडा, 13 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा में शनिवार तड़के एक कपड़ा कारखाने में आग लग गई।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “नोएडा सेक्टर 63 में जे. जे. फैब्रिक्स कारखाने में शनिवार सुबह पांच बजे आग लगी थी। करोड़ो रुपये का सामान आग में जलकर खाक हो गया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”
दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। तेज हवाओं के कारण आग की लपटों पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
अधिकारी ने बताया, “दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में चार घंटे लगे।”
कपड़ा कारखाने में हादसे के वक्त भारी मात्रा में कच्चा माल और तैयार सामान रखा हुआ था।
dharmpath.com dharmpath