अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर हमला, 17 की मौत

काबुल, 13 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेल्मंड प्रांत में आतंकवादियों ने पुलिस के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि घात लगाकर हमले की यह वारदात शुक्रवार देर रात मूसा कला जिले के कोंजक इलाके में हुई। आतंकवादियों ने पड़ोसी जिले बघरान से आ रहे पुलिस के एक काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया।

सूत्र ने बताया कि मुठभेड़ में 10 हथियारबंद आतंकवादियों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

सूत्र ने यह भी जानकारी दी कि मुठभेड़ के बाद भाग रहे आतंकवादियों ने हथियारों सहित पुलिस के तीन वाहनों को नष्ट कर दिया और दो वाहन जब्त कर लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493