छत्तीसगढ़ : आसमानी बिजली से 4 की मौत

कोरबा, 13 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होते ही आसमानी बिजली गिरने और इसका शिकार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार सुबह कोरबा इलाके के करतला थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकदुकला में खेत में काम कर रहे 5 ग्रामीणों पर गाज गिरी। इसमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में केसल सिंह राठिया (50), अमर सिंह (45), शिवप्रसाद (51), अशोक सिंह (30) शामिल हैं जबकि बिहारी सिंह नामक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया है। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

बताया जाता है कि महेत्तर सिंह के खेत में काम करने के बाद नजदीक में ही एक पेड़ के नीचे ये लोग भोजन कर रहे थे, उस दौरान मौसम बिगड़ा और ये आसमानी बिजली के शिकार हो गए। जानकारी पर विधायक श्याम लाल मौके पर पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493