मेसी को नापसंद करने वालों को फुटबाल की समझ नहीं : कार्लोस

सैंटियागो, 13 जून (आईएएनएस) अर्जेटीना की फुटबाल टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी कार्लोस तेवेज ने शनिवार को कहा कि जो स्टार स्ट्राइकर लियोनेन मेसी को पसंद नहीं करता उसे फुटबाल की बिल्कुल समझ नहीं है।

कोपा अमेरिका की आधिकारिक वेबसाइट से एक साक्षात्कार में तेवेज ने कहा, “मुझे लगता है कि लोग मेसी को इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि वह अर्जेटीना के हैं और विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मेरे विचार में जो मेसी को पसंद नहीं करता उसे फुटबाल की बिल्कुल भी समझ नहीं है।”

इटली के क्लब युवेंतस के लिए खेलने वाले तेवेज ने कहा कि हाल के वर्षो में उनके वजन में आई कमी ने उन्हें और बेहतर फुटबाल खिलाड़ी बनाया है।

तेवेज के अनुसार, “मेरा वजन पहले से करीब आठ किलोग्राम कम है। मुझे लगता है कि शारीरिक तौर पर मैं पहले से ज्यादा बेहतर महसूस कर रहा हूं और ज्यादा अच्छा फुटबाल खेल रहा हूं।”

तेवेज ने साथ ही कहा कि मेसी अभी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ लय में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493