ेउप्र : सुलतानपुर में 3 लोगों की गोलियों से हत्या

आईजी जोन लखनऊ जकी अहमद ने बताया कि सुलतानपुर के कादीपुर इलाके में रहने वाले शिवकुमार देव नारायण और प्रशांत सिंह शुक्रवार की देर रात गांव के बाहर लगे एक ट्यूबवेल पर बैठे थे। सभी लोग शराब पी रहे थे। इसी बीच वहां कुछ लोग पहुंचे और तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से शिवकुमार, देव नारायण और प्रशांत सिंह की मौत हो गई।

ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुन जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देख कि तीनों के शव खून से लथपथ पड़ थे। बस इसके बाद ग्रामीण भड़क उठे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस को देखते ही ग्रामीण और उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस बीच कुछ लोगों ने एक बाइक में भी आग लगा दी। बवाल की खबर पाकर मौके पर पुलिस के अधिकारी व भारी पुलिस बल पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने छानबीन कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिहरे हत्याकांड में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छानबीन में इस बात का पता चला है कि प्रशांत सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इस हत्या के पीछे प्रशांत के ही साथियों का हाथ है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493