मुंबई की हरप्रीत बनीं ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ की विजेता

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस(डीआईडी) सुपर मॉम्स’ के खिताब पर शनिवार को मुंबई निवासी गृहिणी हरप्रीत खत्री ने कब्जा कर लिया। वह दर्शकों के वोट के आधार पर विजेता घोषित की गईं।

पारंगत नृत्यांगना हरप्रीत ने ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ में शुरू से लेकर आखिर तक अपने जबर्दस्त नृत्य से सबका दिल जीत लिया। वह हिप-हॉप, बॉलीवुड, शास्त्रीय और फ्रीस्टाइल नृत्य विद्याओं में विशेष प्रतिभा रखने के लिए जानी जाती हैं।

विजेता के रूप में उन्हें पांच लाख रुपये नकद और जी टीवी के साथ एक करार मिला। हरप्रीत का मुकाबला कर्नाटक की सौम्या श्री, मुंबई की स्नेहा अदपवार और दिल्ली की दिपाश्री चटर्जी से था।

हरप्रीत ने अपनी जीत के बाद एक बयान में कहा, “मैं आज इस ट्रॉफी को जीतकर बेहद खुश हूं। मुझे मेरे नृत्य के लिए जिस तरह की सराहना और तारीफें मिलीं, उन्होंने मुझमें विश्वास जगाया कि दर्शक एवं निर्णायकमंडल में शामिल लोग मुझसे जुड़े।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के मंच पर प्रस्तुति देना और शो के दूसरे संस्करण की विजेता बनकर सामने आना एक सपना सच होने जैसा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493