मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह व्यायाम करते नजर आ रहे हैं।
वरुण जल्द ही रेमो डीसूजा निर्देशि नृत्य प्रधान फिल्म ‘एबीसीडी2’ में नजर आएंगे।
वरुण ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की। वीडियो में वरुण मशीन के ऊपर बैठे हैं और एब्स के व्यायाम कर रहे हैं।
वरुण ने वीडियो का शीर्षक दिया, “फिल्म ‘एबीसीडी2’ के लिए व्यायाम।”
‘एबीसीडी2’ 2011 में आई रेमो की फिल्म ‘एबीसीडी-एनीबडी कैन डांस’ का सीक्व ल है।
फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा और अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना-अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब ने भी काम किया है।
dharmpath.com dharmpath