राष्ट्रपति ने उप्र सड़क दुर्घटना पर शोक जताया

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए रविवार को शोक जताया।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर खाते से जारी ट्वीट में कहा गया है, “राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कल (शनिवार) हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए शोकाकुल हैं।”

एटा में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में आठ बच्चों सहित 19 लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर हुई, जब कुछ लोग एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर वापस लौट रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493