यूरो-2016 : जर्मनी ने जिब्राल्टर को 7-0 से हराया

लोउल (पुर्तगाल), 14 जून (आईएएनएस)। आंद्रे स्कर्ल के हैट्रिक गोल की बदौलत विश्व चैम्पियन जर्मनी ने यूरो-2016 के क्वालीफाइंग दौर के ग्रुप-डी मुकाबले में जिब्राल्टर को 7-0 से हरा दिया।

जर्मनी की ओर से स्कर्ल ने 28वें, 65वें और 71वें मिनट में गोल किए। मैक्स क्रुसे ने भी मैच में दो गोल किए। अपना पहला गोल क्रुसे ने 47वें और फिर दूसरा 81वें मिनट में दागा।

इसके अलावा इल्के गुंदोगान और करीम बेलार्बी ने क्रमश: 51वें और 57वें मिनट में एक-एक गोल किए।

पहले हाफ में जरूर जिब्राल्टर ने जर्मनी को कड़ी टक्कर दी और लेकिन दूसरे हाफ में विश्व चैम्पियन टीम ने एक के बाद एक छह गोल दागे।

पोलैंड ग्रुप-डी में फिलहाल 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि जर्मनी 13 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

स्कॉटलैंड के 11 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493