केरल में रविवार से मछली पकड़ने पर रोक

तिरुवनंतपुरम, 14 जून (आईएएनएस)। केरल में रविवार आधी रात से समुद्र में 47 दिनों के लिए मछली पकड़ने (ट्रॉलिंग) पर रोक लगा दी गई है। यह कदम प्रजनन काल के दौरान मछलियों की रक्षा करने के लिए उठाया गया है।

केंद्र सरकार ने एक जून से ही हालांकि पूरे देश में 61 दिनों के लिए मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है, लेकिन केरल को यह रोक 14 जून से लगाने की अनुमति दे दी गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस रोक से केरल में मछली 30 फीसदी महंगी हो सकती है, जहां मछली एक प्रमुख भोज्य पदार्थ है।

राज्य के मत्स्य मंत्री के. बाबू ने आईएएनएस से कहा कि इस तरह से एक निश्चित समय के लिए मछली पकड़ने पर रोक लगाने का काम 1988 से ही चल रहा है।

उन्होंने कहा, “यह कदम संरक्षण के मकसद से उठाया गया है, क्योंकि यह विभिन्न प्रजातियों की मछलियों के लिए प्रजनन का काल होता है।”

केरल में मछुआरों के 222 गांव हैं, जिनमें मछुआरों के 1,20,486 परिवार हैं और मछुआरों की कुल आबादी 6,02,234 है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493