दिल्ली में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले ने राष्ट्रीय राजधानी को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़ित बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले ने उसके गुप्तांगों में लकड़ी डाल दी। आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पीड़ित बच्ची की हालत स्थिर है और उसे उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के सरोजनी नगर पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ सरोजनी नगर के पास स्थित गांव पिलांजी में झुग्गी झोपड़ियों में रहती है। पीड़ित बच्ची को शनिवार की रात प्रलोभन देकर आरोपी अपने साथ ले गया और एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामला प्रकाश में उस समय आया, जब बच्ची को उसके घर के पास रोते हुए पाया गया और उसके शरीर से खून बह रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493