डार्टमंड से जुड़े फ्रीबर्ग के गोलकीपर बुएर्की

बर्लिन, 15 जून (आईएएनएस)। फ्रीबर्ग के लिए खेलने वाले स्विट्जरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय गोलकीपर रोमन बुएर्की ने जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड के साथ करार कर लिया है।

बर्लिन, 15 जून (आईएएनएस)। फ्रीबर्ग के लिए खेलने वाले स्विट्जरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय गोलकीपर रोमन बुएर्की ने जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड के साथ करार कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आठ बार जर्मन लीग जीतने वाले डार्टमंड ने बुएर्की के साथ 2018 तक के लिए करार किया है।

डार्टमंड ने रविवार को बुएर्की के स्थानंतरण के लिए 35 लाख यूरो जारी किए।

24 साल के बुएर्की ने अब तक फ्रीबर्ग के लिए कुल 34 जर्मन लीग मैच खेले हैं। साथ ही वह स्विस टीम के लिए भी दो मैच खेल चुके हैं।

बीते जर्मन लीग सत्र में डार्टमंड निराशाजनक तौर पर सातवें स्थान पर रहा। इसके बाद कोच जुर्गेन क्लॉप ने क्लब के साथ सात साल बिताने के बाद इस्तीफा दे दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493